यूके सरकार ने बनाई क्रिप्टो उद्योग को विनियमित करने की योजना
यूके सरकार ने औपचारिक रूप से क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने की योजना तैयार कर ली है। सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कानून बनाने को प्रतिबद्ध है। जो यूके को क्रिप्टो परिसम्पति के विश्वव्यापी केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे। इससे बीते वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी उद्योग में उभरी लापरवाहियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एफटीएक्स के बीते वर्ष धराशायी होने के बाद क्रिप्टोकरेंसी उद्योग को नियंत्रित करने के प्रयासों में तत्परता दिखाई दी है।



















